बदमाशों ने ट्रेन से यात्री को गिराया:मुजफ्फरपुर में 50 मीटर दूर तक घ’सीटाता रहा, लोगों ने ब’दमाशों को पकड़ा

मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन के समीप माड़ीपुर ओवरब्रिज के नीचे दो बदमाशों ने मोबाइल छिनतई के चक्कर मे एक यात्री को ट्रेन से नीचे गिरा दिया। इस दौरान यात्री ट्रेन के नीचे चला गया। मामला दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की है। हालांकि, यात्री ने बोगी के गेट को कसकर पकड़ रखा था। जिसके वजह से वह कुछ दूर घसीटता गया। इसमे वह घायल हो गया। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगो ने दोनो बदमाशो को खदेड़ना शुरू कर दिया।

इसके बाद घायल यात्री ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बदमाशो को आगे से घेरा। जिसके बाद लोगो ने दोनों को धर दबोचा। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद लोगो ने दोनों बदमाशो को पकड़कर जीआरपी के हवाले सौप दिया।

इस दौरान लोगो में आक्रोश बढा था। इधर, लोगो का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे दोनों बदमाश लगातार छिनतई की घटना को अंजाम देकर भाग जाते है। इधर, जीआरपी ने दोनों बदमाशो को हिरासत में ले लिया है। दोनो से थाने पर पूछताछ की जा रही है।

इधर, घायल यात्री ने बताया कि वह दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के दरगाहपुर का रहने वाला शंकर कुमार झा है। वे बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह जनरल बोगी में थे। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से वह गेट पर थे। मुज़फ़्फ़रपुर से ट्रेन खुलकर माड़ीपुर ओवरब्रिज क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया। इसमे वह अनियंत्रित हो गए।

फिर, वह ट्रेन से नीचे गिर गए। उन्होंने गेट को पकड़कर रखा था। जिसके वजह कुछ दूर तक घसीटा गए। वही, लोगो की मदद से उन्होंने बदमाशो को पकड़ा। इधर, जीआरपी का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading