बंगाल की खाड़ी में उठा ‘असानी’ चक्रवात बिहार तक दिखाएगा असर; तेज आंधी और बारिश के आसार

पटना । बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में ‘असानी’ चक्रवात  असर दिखाने लगा है। यह ओडिशा, बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार तक अपना असर दिखाएगा।

इसके कारण पटना और गया में 11-12 मई को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार के पूर्वी और दक्षिणी भागों में इसका असर बादलों की आवाजाही और तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा तो उत्‍तर बिहार में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में असानी चक्रवात का असर मंगलवार की शाम या बुधवार से दिखने की उम्‍मीद है। इससे पहले पुरवा हवा का असर दिखता रहेगा। बिहार में पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश का सिलसिला अब थोड़ा कमजोर हुआ है। बावजूद इसके असानी चक्रवात के असर से पहले राज्‍य के उत्‍तर पूर्वी हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

असानी चक्रवात का सर्वाधिक असर बंगाल, ओड‍िशा और आंध्रप्रदेश में देखने को मिलेगा। इस चक्रवात में हवा की रफ्तार 90 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांक‍ि बिहार तक आते-आते इसका असर काफी कम हो जाएगा। इस चक्रवात को श्रीलंका की ओर से नामकरण किया गया है।

असानी का असर सिंहली भाषा में क्रोध होता है। इसके बाद क्षेत्र में अगला जो भी चक्रवात उठेगा, उसका नाम सीतारंग होगा। यह नाम थाईलैंड का दिया हुआ है। भविष्‍य में उठने वाले कई चक्रवातों के नाम पहले से तय हो चुके हैं। यह नामकरण क्षेत्र के अलग-अलग देश करते हैं। सभी देशों को बारी-बारी से मौका दिया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading