PATNA : अमानवीयता की सारी हदें पार, अस्‍पताल में मरीज को कचरे में फेंका…

बिहार के अस्‍पतालों में कभी चूहे काटते हैं तो कभी कुत्‍ते नवजात को निवाला बनाते रहे हैं। लेकिन हाजीपुर सदर अस्‍पताल का यह ताजा मामला तो अमानवीयता की सारी हदें पार करता हुआ है। बताया जाता है कि अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को वॉर्ड ब्वॉय ने कचरे के ढ़ेर पर फेंक दिया। अब अस्‍पताल प्रबंधन ने घटना की जांच की बात कही है। उधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार आग से झुलसे एक अज्ञात युवक को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, अस्‍पताल में बेहतर इलाज के बदले उसे कचरे पर मरने के लिए फिंकवा दिया गया। घायल युवक को ठंड में कचरे की ढ़ेर में तड़पते देख किसी ने उसकी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। तस्‍वीर देखते-देखते वायरल हो गई। इसके बाद होश में आए अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में मरीज को दुबारा इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया।

घटना को लेकर राजनीति भी गरमाती दिख रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट कर सवाल किया हैकि बिहार में कौन सा राज है? इतनी भी बर्फ़ नहीं गिर रही कि (घटना पर) आपकी जुबान ही जम जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.