नालंदा में जयमाल के दौरान हंगामा, दूल्हे के भाई को पी’ट-पी’टकर मार डाला, बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पी’टा

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के अकैड गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के ममेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी गोपाल प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र शिव कुमार है। घटना के बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि परबलपुर थाना क्षेत्र के बाना बिगहा गांव निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र भूषण कुमार की बारात अकैड गांव गई थी। उसकी शादी किशोर प्रसाद की पुत्री के साथ हो रही थी। बारात में दूल्हे का ममेरा भाई शिवकुमार भी गया। जलमासा से बारात नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर गई, जहां जयमाला के दौरान फेन स्प्रे करने पर विवाद हो गया।

कुछ ही देर में विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद वधु पक्ष के लोग मोटे-मोटे बल्ले से बारातियों की पिटाई करने लगें। उसी दौरान शिवकुमार के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूल्हा व परिजन उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाएं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शादी समारोह के दौरान घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading