मुजफ्फरपुर : बालश्रम के खिलाफ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरपुर : जिला बाल संरक्षण ईकाई मुजफ्फरपुर व एक्शन एडके संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम, बच्चों पर होने वाली हिंसा व बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर उदय कुमार झा, संजीव कुमार, अध्यक्ष,

जिला बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरपुर, अविनाश डे, अधीक्षक, बाल गृह, मुजफ्फरपुर, एवं एक्शनएड से अरविंद कुमार, जिला समन्वयक, मुजफ्फरपुर ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है ।

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण ईकाई ने बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी कि यह सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है। उन्होंने बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 के तहत काम पर ले जाने वाले बच्चों के नियोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही।

सभी 6-14 वर्ष के बच्चे को स्कूल आने का आह्वान किया। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बच्चों के संरक्षण को लेकर अधिकाधिक जागरूकता फैलाने को लेकर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम के साथ साथ बाल विवाह भी एक सामाजिक कोढ़ है जिसके उन्मूलन को लेकर अत्यधिक जागरूकता की आवश्यकता है।

सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण ईकाई ने जोर देते हुए कहा कि एक्शन एड द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साथ हीं उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह, बाल श्रम और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रभावी रोकथाम के लिए इस तरह के अभियान की जरूरत है।

मुजफ्फरपुर शहर में, रेलवे स्टेशन, इमली चट्टी बस स्टैंड, भगवानपुर चौक आदि जगहों पर जागरूकता वाहन से प्रचार कर रही है। यह जागरूकता रथ एक सप्ताह तक मुजफ्फरपुर जिले के महत्त्वपूर्ण बाजारों व श्रमिक अड्डों पर संबंधित जानकारी तथा बाल सुरक्षा (बाल विवाह, बाल श्रम आदि को रोकने के लिए) संबंधित जागरूकता फैलायेगी।

जागरूकता रथ के साथ एक्शन एड के वोलिंटियर जगह -जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेंगे। इस मौके पर एक्शन एड के प्रखंड समन्वयक, राजगीर कुमार, रामसुंदर राम व एक्शन एड के वोलिंटियर जगदीश मांझी, श्री संजय मांझी, मोहम्मद हैदर अली एवं नागेंद्र मांझी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading