सीतामढ़ी में कोविड जांच के दौरान जमकर हंगामा:लैब टेक्नीशियन हुए जख्मी, पुलिस ने मौके से दो युवक को किया गि’रफ्तार

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एक कर्मी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल अस्पताल कर्मी के आंख और सिर पर जख्म आई है। दरअसल मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचे 3 लोगों ने कोविड की जांच कराई। मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मी राम कुमार जी गोविंद जांच की रिपोर्ट तुरंत देने की मांग की।

श्रीराम लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। युवकों ने कोविड जांच कराने के बाद लैब टेक्नीशियन श्री राम कुमार से तुरंत रिपोर्ट मांगा जिस पर लैब टेक्नीशियन ने नियम बताते हुए कहा कि इसकी रिपोर्ट आज नहीं मिलेगी, कल मिलेगा।

इसी बात को लेकर दोनों में बक झक हो गई और देखते ही देखते सभी मारपीट पर तुल गए। वही लोगों ने अस्पताल परिसर में काफी हंगामा किया तथा लैब टेक्नीशियन श्री राम कुमार के साथ जमकर मारपीट की मारपीट के कारण लैब टेक्नीशियन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी हालात में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक को भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बताया को किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घटनास्थल से दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में लिया जा चुका है। जिससे पूछताछ चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.