सुपौल : नामांकन में अ’वैध व’सूली पर छात्रों ने जताया विरोध

त्रिवेणीगंज : सरकार के लाख दावों के बावजूद सरकारी स्कूल की व्यवस्था सुधरने की नाम नहीं ले रही है। प्राइवेट स्कूल के नक्शे कदम पर अब सरकारी विद्यालय चलने लगी है। सरकारी स्कूल के शिक्षक भी अभिभावक और छात्रों के शोषण में पीछे नहीं है। नगर परिषद स्थित हाई सह मिडिल स्कूल डपरखा के बच्चों ने सोमवार को शिक्षक पर नौंवी क्लास में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है।

छात्र राजकुमार, प्रिंस कुमार, रतन कुमार, ज्योतिष कुमार, रवि कुमार आदि का आरोप है कि हेडमास्टर टीसी नहीं दे रहे हैं और साढ़े पांच सौ रुपए देकर इसी स्कूल में नामांकन का दवाब दे रहे हैं। नामांकन के नाम पर किये जा रहे अवैध वसूली का छात्रों ने विरोध किया है।

छात्रों का आरोप है कि वह लोग गरीब परिवार से हैं, उनके अविभावक मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। स्कूल के शिक्षक ने नौंवी कक्षा में नामांकन के नाम पर पांच सौ रुपया लिया है, जबकि सरकारी स्कूल में नि:शुल्क नामांकन लिया जाता है। कहा कि वह लोग जब टीसी (स्कूल परित्याग प्रमाण पत्र) देने को कहते हैं तो हेडमास्टर टीसी भी नही देते हैं। कहा जाता है कि इसी स्कूल में नामांकन कराना पड़ेगा।

उधर, एचएम राजकुमार ने बताया कि नामांकन का शुल्क 420 रुपया निर्धारित है और 420 रुपया लेने के लिए ही बोला गया है। साढ़े पांच सौ रुपए लेने का आरोप गलत है। प्रभारी बीईओ जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading