रात में कहा- मेरी ह’त्या होगी, सुबह मिली ला’श:सीवान में पेड़ से ल’टका मिला यु’वक का श’व

सीवान के दरौंदा थानाक्षेत्र के धनौती गांव के महावीर मंदिर के समीप बुधवार की अहले सुबह पेड़ से युवक का शव लटका मिला। उसकी पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार के तौर पर हुई।

पेढ़ से लटका राजा का शव।

अभी इस मामले में पुलिस की जांच सही से शुरू भी नहीं हुई कि युवक का एक वीडियो सामने आया। उसने मंगलवार की देर रात फेसबुक लाइव वीडियो के द्वारा अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। वीडियो में उसने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। लेकिन किसी तरह बचकर वह भाग निकला है। फिलहाल एक जगह छिपा है, लेकिन लग रहा है कि उसे मार डाला जाएगा।

राजा ने अपने साथी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाई, अगर मैं जिंदा नहीं बचा तो तुम भी उन्हें मत छोड़ना। मुझे बहुत तड़पाया गया है।’ उसने वीडियो में 2 लोगों का नाम लिया है, जिन्हें वो पहचानता है। ये उन 5 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने उसे फोरव्हीलर वाहन से जबरन तब उठाया था, जब वह अपने दोस्तों से मिलने गया था।

दोस्त से कहा – मोबाइल में है लड़की की फोटो-वीडियो
वीडियो में राजा कह रहा है कि उसके पास एक लड़की का उसके प्रेमी के साथ कई फोटो-वीडियो है। जो उसने सबूत के तौर पर रखे हैं। वो कोशिश कर रहा है कि यह सब फोटो-वीडियो उसे भेज दे। अगर उनलोगों के हाथ लग गया, तो वो खत्म कर देंगे।

पत्नी का 2 माह पूर्व मिला था शव, हत्या के आरोप में फरार था राजा
मामले के जानकार बता रहे हैं कि वीडियो में जिस लड़की की फोटो-वीडियो की बात की जा रही है, वह उसकी
पत्नी थी। दो माह पूर्व उसका शव अपने घर में फांसी के फंदे लटका मिला था। इसके बाद ही राजा की पत्नी के मायकेवालों ने उसपर हत्या का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में राजा फिलहाल फरार चल रहा था।बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी 24 वर्षीय कल्पना पर अवैध संबंधों का आरोप लगाकर राजा उससे झगड़ा करता था। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। दो माह पहले भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कल्पना का अपने कमरे में पंखे से लटका शव मिला था।

मामले में कल्पना के भाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी ऋतुराज गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर राजा, उसके पिता और मां समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading