नालंदा में भोजपुरी गाने पर पिस्टल के साथ डांस:’दिल जेकरा दे देलिया बेटा हौ भूमिहार’ पर बार-बालाओं के साथ युवक ने किया नाच

बार बालाओं के साथ पिस्टल लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां गांव का है।

वायरल वीडियो के संबंध में बताया जाता है कि यह वीडियो गोनावां गांव में बीते 9 मई को आए रणजीत सिंह के पुत्र अकाश कुमार के तिलक समारोह का है। तिलक समारोह के मौके पर बार बालाओं के डांस कराए गए थे। पिस्टल के साथ जो युवक नाच रहा है वह थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार है।

कन्हैया के ऊपर पूर्व से भी कई मामले हरनौत थाना में दर्ज हैं। भोजपुरी गाने दिल जेकरा दे देलिया बेटा ही भूमिहार के गाने पर दो बार बालाओं के साथ युवक तमंचे से फायरिंग कर रहा है और नाच रहा है।

इधर वायरल वीडियो के संबंध में देवानंद कुमार ने बताया कि जो युवक पिस्टल लेकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है वह चिन्हित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.