गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच आई कार, 10 लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ क्षेत्र में आज शाम मोटी चिरई गांव के निकट एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

भचाऊ के प्रभारी पुलिस अधिकारी संजय भाटिया ने यूएनआई को बताया कि नमक लदा एक ट्रक भचाऊ कंडला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पर पलट गया। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक इनोवा कार इससे और उसके पीछे से आ रहे सीमेंट लदे एक अन्य ट्रक के बीच पिस गयी।

इनोवा में कुल 13 लोग सवार थे। ये लोग एक मंदिर में पूजा कर वापस गांधीधाम लौट रहे थे। इनमें से दस की मौत हो गयी जबकि 3 अन्य जिनमें दो महिलाएं हैं, गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading