Bigg Boss 12 Winner: दीपिका कक्कड़ बनीं सीजन 12 की विनर, श्रीसंथ रहे रनर अप

मुंबई. साल 2019 खत्म होने से पहले बिग बॉस सीजन 12 को विनर मिल गया है। सलमान खान ने दीपिका कक्कड़ का हाथ उठाकर सीजन 12 के विनर की घोषणा की। वहीं, श्रीसंथ पहले रनरअप और दीपक ठाकुर दूसरे रनर अप रहे।

आपको बता दें कि कुल 105 दिन घर में बिताने के बाद श्रीसंथ, दीपिका, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर और रोमिल चौधरी के बीच खिताब की टक्कर थी। इससे पहले रोमिल चौधरी और करणवीर बोहरा टॉप तीन से बाहर हो गए थे।

आखिर में मुकाबला दीपक ठाकुर, श्रीसंथ और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के बीच था। जिसमें बाजी दीपिका ने मारी। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के आगे शर्त रखी कि वह 20 लाख रुपए लेकर गेम छोड़ दें। ऐसे में दीपक ठाकुर ने ये राशि लेकर घर से बाहर चले गए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading