नवादा . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवादा में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन किया। ये योजनाएं वारिसलीगंज प्रखंड के वासोचक और अकबरपुर के नेमदारगंज में पूरी की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने बाद में ककोलत जलप्रपात का मुआयना किया और कई सौगात दीं। सीएम ने रोपवे बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ककोलत जलप्रपात से बिजली उत्पादन भी होगा। सैलानियों के लिए 11 एकड़ में पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को ककोलत के विकास का खाका तैयार करने का निर्देश दिया।
