मोतिहारी में वि’वाहिता की ह’त्या, ससुरालवाले घर छो’ड़कर फ’रार

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मृतका के देवर ने फोन पर उसके मैकेवालों को दी। बताया कि भाभी का हार्ट अटैक हुआ है। खबर मिलते ही मैकेवाले नवविवाहित के ससुराल पहुंचे, तब तक ससुराल वाले सभी घर छोर कर फरार हो गए थे। घटना की जानकरी चिरैया पुलिस को दी। मौके पर पहुची चिरैया पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया है।

दिसंबर 2021 में हुई थी शादी

शादी को लेकर नसरा खातून बहुत सारा सपना सजाई थी, शादी के बाद अपने पति के साथ जीवन बिताएं। मृतका के चाचा ने बताया कि नसरा के शादी में उसके पिता ने बेटी को दहेज में बाइक और दो लाख रुपया नगद दिया था।

शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति रहीम साई ने बाइक वापस कर कार और पांच लाख रुपया का डिमांड किया, जिसके बाद आपस मे बातचीत कर मामले को शांत करा दिया गया। उसका पति रहीम साई बैंगलोर चला गया सिलाई का काम करने। अचानक आज इस घटना को अंजाम देकर सभी घर छोड़ कर फरार हो गए।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे घटना की जानकारी मिली, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। परिजन अभी आवेदन नहीं दिए हैं मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.