मारपीट में 12 लोग घा’यल:जमीन वि’वाद में हुई है मा’रपीट, सिलीगुड़ी अस्पताल पहुंचने से पहले एक ने तो’ड़ा दम

पूर्णिया : मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर भाला, तलवार व लाठी डंडे लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है।

जिसमें एक घायल की हालत गंभीर होने से सिल्लीगुडी रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनभाग पूर्व गांव के रहने वाले मोहम्मद निहाल (50 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

निहाल ने मधेपुरा जिले के चंदा गांव में 1 एकड़ 72 डिसमल जमीन खरीदी थी। खरीदी गई जमीन पर रबुल जबरन कब्जा करना चाहते हैं। मृतक के भतीजा मोहम्मद मिस्टर ने बताया कि जमीन पर धारा 144 भी लगा हुआ है।

 

रबुल ने निहाल को गांव बुलाया था। जब वह चंदा गांव गए तो रबुल, चुन्ना सहित करीब 25 लोग पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। निहाल को पहुंचते ही सभी ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

इस मारपीट में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने 8 लोगों को नामजद व अन्य के ऊपर थाना में मामला दर्ज करा दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.