यु’वक के साथ भागी वि’वाहिता:9 महीने पहले हुई थी शादी;10 दिन से हांसी मायके में थी, अ’पहरण का केस दर्ज

हरियाणा के हिसार के गांव शादी के 9 महीने बाद मायके आई विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। जाते समय घर से 50 हजार रुपए और कुछ जेवर भी ले गई। युवती के भाई की शिकायत पर हांसी सदर पुलिस ने रोहतक के एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

मायके आई थी बहन

बताया गया है कि हांसी क्षेत्र के एक गांव की युवती (22) की शादी करीब 9 महीने पहले बास तहसील के गांव निवासी युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज़ से हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी ससुराल में ही थी। अब करीब 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। इस बीच रोहतक के गांव भाली का एक युवक उसके संपर्क में था।

माता-पिता की हो चुकी मौत

युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह मायके में अपने दो भाइयों के पास आई थी। इस बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के बड़े भाई ने पुलिस को शिकायत दी है कि वे दो भाई हैं। उनकी बहन अपनी ससुराल से उनके पास आई थी। दोनों भाई काम पर चले गए तो पीछे से गांव भाली, रोहतक का अजय उसकी बहन को बहला फुसला कर भगा लग गया है।

जेवर व नकदी ले गई

युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन घर से जाते समय करीब 50-60 हजार रुपए के जेवरात और घर में रखे 50 हजार रुपए नकद भी ले गई है।

उन्होंने दोनों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना सदर हांसी के जांच अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर अजय के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उनका सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.