गोपालगंज:कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास दलित बस्ती गांव में में देर शाम आग लगने से 12 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। वहीं 2 दर्जन से अधिक बकरी, 2 भैंस सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

वहीं आग पर काबू पाने के लिए फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आगलगी की घटना के बारे में यह पता नहीं चल सकी है कि आग किस कारण लगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बेलही खास दलित बस्ती में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इस अग्निकांड में गोरख मंडल,बलराम मंडल,रामप्रसाद राम,गुड्डू राम,अशोक राम,ब्रजेश राम का आवासीय झोपड़ी जल कर राख हो गया।

वहीं बलिरम मंडल की बेटी की शादी इसी माह मे होनी है जिसको लेकर फर्नीचर इत्यादि समान खरीद कर घर लाया गया था वो भी जल गया है। जबकि डेबा मंडल का झोपडी भी जल गई है, इसमे प्रधानमंत्री आवास योजना का (चालीस हजार) रुपया भी जल गया है।

फिलहाल आगलगी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचे कटेया सीओ ने गांव का निरीक्षण किया व पीड़ितों से मुलाकात की अग्निपीड़ितों को अनाज मुहैया कराया।
