उत्पाद विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों के वेतन पर रोक

बेतिया। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शराब की तस्करी रोकने में लापरवाही पर जिले के उत्पाद विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही शराब तस्करी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की सीमा के सभी प्रवेश द्वार पर स्थायी चेकपोस्ट स्थापित करने और शराब पीने वाले की निशानदेही पर विक्रेता को गिरफ्तार करते हुए सप्लाई चेन तोडऩे को कहा।

समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कई  बिंदुओं पर असंतोष व्यक्त किया। कार्य में शिथिलता व लापरवाही पर उत्पाद अधीक्षक, निरीक्षक व अवर निरीक्षक सहित 35 कर्मियों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने मार्च एवं अप्रैल में पुलिस व उत्पाद विभाग की ओर से दर्ज मामलों, गिरफ्तारी, वाहन व शराब जब्ती सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की। छापामारी व गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा।

जिले के दियारा क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ट्रैक्टर से गश्ती करने का निर्देश दिया। कहा कि यह जिला दो ओर से संवेदनशील है। एक ओर नेपाल तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश।

इस परिस्थिति में शराबबंदी की सफलता के लिए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी से समन्वय स्थापित कर सहयोग लें।

पुलिस पदाधिकारी एवं उत्पाद विभाग के अधिकारी शराब की सप्लाई चेन ध्वस्त करने का हरसंभव प्रयास करेें। इसमें आमलोगों से भी मदद ली जा सकती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading