बिना लाइसेंस के आइसक्रीम फैक्ट्री के साथ आटा चक्की मशीन

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढा डंबर में रूप नंदन राय के आवासीय परिसर में आइसक्रीम फैक्ट्री के साथ आटा चक्की और धान कुट्टी मशीन भी चलती थी। ये तीनों व्यवसाय अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे थे। प्रशासनिक जाच किसी भी व्यवसाय का लाइसेंस नहीं होने की बात सामने आई है।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर जाच की। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि हादसे में मरे मोनू कुमार कंप्रेसर ठीक होने के समय उसे देखने के लिए आया था।

 

 

वह पास के ही घर का था। अधिकारियों को लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में मजदूर का काम मालिक के परिवार के सदस्य ही करते थे। बाहर का कोई आदमी काम नहीं करता था। एक ही परिसर में आइसक्रीम फैक्ट्री के अलावा आटा चक्की व धान कुट्टंी मशीन का संचालन होता था।

तीनों व्यवसाय में किसी का लाइसेंस नहीं होने की बात सामने आई है। यह व्यवसाय नप अध्यक्ष अंजलि राय के वार्ड में संचालित हो रहे थे, लेकिन नप प्रशासन से लेकर आला अधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं लगना सवाल उठाता है। संचालक ने फैक्ट्री में सेफ्टी का भी कोई इंतजाम नहीं किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.