दि’नदहाड़े छात्रा की गो’ली मा’रकर हत्या:प्रेम प्र’संग में ह’त्या की आशंका, कोचिंग पढ़कर साइकिल से लौट रही थी घर

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र की मधौल पंचायत के चकफतेह गांव में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक इंटर की छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी दौड़ते हुए अन्य दो बाइक से भाग निकले। घर के समीप ही छात्रा की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने महुआ बाजार पहुंच कर गांधी चौक पर शव को रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सहेलियों के साथ कोचिंग से लौट रही थी छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार चकफतेह गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा की 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा नीतू कुमारी आइडियल यूथ मिशन कोचिंग संस्थान में पढ़ने के बाद अपने सहेलियों के साथ साइकिल से घर जा रही थी। तभी बाइक पर सवार तीन बेखौफ अपराधियों ने गांव में ही सामुदायिक भवन के पास छात्रा को गोली मार दी।

गोली लगते ही छात्रा सड़क पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने खून से सनी छात्रा को उठाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक से भागने के दौरान ही तेल खत्म होने पर दोनों अपराधी बाइक खड़ी कर फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

विधायक ने हंगामा को कराया शांत

छात्रा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बाजार के गांधी चौक पर जाम कर दिया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ व सड़क पर आगजनी करते हुए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। आक्रोशितों के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीपीओ पूनम केसरी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने एसडीपीओ से हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही महुआ के RJD विधायक डॉ. मुकेश रौशन समेत अन्य लोगों के प्रयास से हंगामा शांत कराया। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण सूत्रों का मानना है कि छात्रा की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading