मुजफ्फरपुर : प्यार में हुए दो टुकड़े!:प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने ट्रेन के आगे कू’दकर की आ’त्महत्या

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमी शिक्षक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र इलाके का है।

जहां प्रेमी ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड के ढोली स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी प्रेमलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना सकरा थाने की पुलिस व जीआरपी को दी।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल की छानबीन की। बताया जाता है कि छानबीन में पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग पंचायत निवासी 22 वर्षीय संजीत पंडित के रूप में हुई। बताया जाता है कि युवक बाजी बुजुर्ग चौक पर ऑनलाइन कोचिंग सेंटर चलाता था। जबकि, उसकी कथित प्रेमिका उससे पढ़ने के लिए कोचिंग में आती थी।

इधर, घटना को लेकर जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने कहा कि उसके परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading