बगहा में क’रंट लगने से किशोर की मौ’त:बाराती बस की छत पर बैठा था किशोर, हाईटेंशन तार की च’पेट में आया

बगहा पुलिस जिला के नगर थाना स्थित बनकटवा में बरातियों से भरी एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसे में 5 लोग झुलस गए है। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया। जिसमें एक की स्थिति नाजुक देखते हुए मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर के बनकटवा में निजाम मियां के यहां बीती रात मोतिहारी के सेमरा स्टेशन के पास बेलवा गांव से अब्दुल्लाह सैफील के यह से एक बारात आई थी।

बरात में एक बस भी लाई गई थी। बरात लेकर पहुंचने में बस को ज्यादा समय लग गया। तकरीबन बारात 10:30 में बगहा पहुंची। बस चालक ने नए बन रहे एक नमरा रोड पर बस को ले लिया।

इस दौरान हाईटेंशन तार के नीचे से बस गुजर रही थी जिससे छत पर बैठे एक युवक हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। ऊपर बैठे अन्य युवक भी इसी चपेट में आ गए। हालांकि तेज आवाज के साथ एक झटके से दूर जा गिरा। आनन-फानन में सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया।

जहां डॉक्टर ने सलमान (18 ) की स्थिति नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया। जबकि अरबाज (15) मनान (14) युवराज शर्मा (14) साबिर अंसारी (14) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.