मुंगेर में BA की छात्रा ने की आ’त्महत्या:गले में फां’सी का फं’दा लगाकर की ल’टकी, पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम एक बीए पार्ट-2 की छात्रा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्म’हत्या कर ली। घ’टना की सूचना मिलते ही असरगंज की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कलाली मोड़ निवासी सुरेश पोद्दार व मां शोभा देवी की छोटी पुत्री निशा कुमारी ने गले में शुक्रवार की देर शाम रात लगभग 10 बजे अपने घर मे ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृ’तक पार्ट 2 की छात्रा है। तथा वह अपने घर एवं शकुनी चौधरी विद्यालय में भी वर्ग षष्ठ एवं सप्तम के बच्चों को पढ़ाई कराती है।

छात्र- छात्राओं को कोचिंग कराने के दौरान ही उसने अपने गले में फांसी लगा लिया। उस वक्त घर पर माता पिता कोई नही थे। पढ़ाई कर रहे बच्चों ने जब अपनी महिला टीचर को फांसी से लटकता देखा तो हल्ला करने लगे। हल्ला करने पर लोग उसे फांसी के फंदे से झुलते देख अवाक हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना के एएसआई नकुल प्रसाद एवं विष्णु प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है । समाचार लिखे जाने तक घटना के बारे में कोई कारण स्पष्ट नही हो पाया है कि मृत्क ने किस कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

वैसे स्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम- प्रसंग से भी जुड़े रहने की बात बताई जा रही है। एएसआई नकुल प्रसाद ने कहा कि घटना को लेकर कई बिंदू पर जांच चल रही है जल्द ही मामले की खुलासा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.