बांका में विवाहिता की गला द’बाकर ह’त्या, परिजनों ने कहा- पति के दूसरी महिला के साथ थे सं’बंध

विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप पति लक्ष्मण यादव, उसके भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर लगा है।  इस वारदात के बाद से पति सहित परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

बताया जा रहा है कि विवाहिता मनीता की हत्या के बाद उसके शव को गायब करने की योजना थी। लेकिन इसके पहले ही बेटे सहित अन्य लोगों को इस हत्या की जानकारी हो गई और उन्होंने पुलिस तक जानकारी पहुंचा दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका थाना ले आई।

वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि शादी होने के कुछ दिनों के बाद से मनीता के संबध पति से ठीक नहीं रहे। जिसकी वजह से उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। मनीता के मायके के लोगों का आरोप है कि पति लक्ष्मण का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है।

इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। मनीता के बड़े बेटे लड्डू (10) ने पिता पर मां के साथ-साथ भाई बहन की भी पिटाई करने का आरोप लगाया है। आज की वारदात को लेकर उसने ने बताया कि पहले उसे घर से बाहर भेज दिया गया। फिर घरवालों ने मां की हत्या कर दी।

शव के साथ थाना पहुंचे मनीता के जीजा तेजनारायण यादव ने बताया कि मेरी पत्नी अक्सर मनीता को प्रताड़ित किए जाने की बात कहती रही है. कई बार पहल कर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। लेकिन दूसरी महिला से संबंध होने के चलते पति लक्ष्मण का संबंध अपनी पत्नी के साथ कभी ठीक नहीं रह सका। तेजनारायण ने बताया कि दो दिन पहले भी मनीता की जमकर पिटाई की गई थी और आज भी पहले पिटाई की गई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष शंभु यादव ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए मामले की जांच हर बिन्दु से किए जाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading