गांवों में सोलर लाइट के लिए अभी करना होगा इंतजार, सरकार ने बदला अपना प्‍लान

पटना। गांव-गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट को ले अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद फिलहाल दो पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह आकलन किया जाएगा कि किस तरह से सफल हो सकती है सोलर स्ट्रीट लाइट योजना।

इसके लिए बिजली कंपनी ने आइटी आधारित एक डैश बोर्ड बनाया है। इस डैश बोर्ड के माध्यम से यह देखा जाएगा कि कितनी संख्या में सोलर स्ट्रीट लाइट रोशन हैैं और कितनी नहीं जल रहीं।

बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के लिए पंचायतें तय हो गई हैैं। एक पंचायत दक्षिण बिहार व एक उत्तर बिहार की है। बिजली कंपनी के स्तर पर इन्हें तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। पंचायती राज विभाग ने बिजली कंपनी को यह बताया है कि जल्द ही संबंधित कंपनी को इसके लिए कार्यादेश दिया जाएगा।

बिजली कंपनी ने गांव की गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइट की हकीकत को जानने के लिए आइटी आधारित डैश बोर्ड की व्यवस्था की है। इस डैश बोर्ड के माध्यम से यह देखा जाएगा कि संबंधित पंचायत में जितनी भी सोलर स्ट्रूीट लाइट लगी हैैं, वे रोशन हैैं या नहीं।

आइटी आधारित डैश बोर्ड से यह जानकारी भी मिलेगी कि कितनी संख्या में सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैैं। पूरे प्रदेश के सोलर स्ट्रीट लाइट के बारे में पूरी जानकारी मुख्यालय से मिल सकेगी। इस डैश बोर्ड का एक एक्सेस स्थानीय स्तर पर भी बिजली कंपनी के दफ्तर को रहेगा। इसके माध्यम से सोलर स्ट्रीट लगाने वाली कंपनियों की मुख्यालय से सीधी मानीटरिंग संभव हो सकेगा।

सोलर स्ट्रीट लाइट के संचालन और इसकी मानीटरिंग किस तरह से हो इसकी ट्रेनिंग बिजली कंपनी ने शुरू करा दी है। एक-एक इलाके के लिए पांच-पांच की टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यालय के स्तर से होने वाली मानीटङ्क्षरग के लिए भी अलग से व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.