नाबालिग जोड़े ने घर से भागकर रचा ली शादी, थाने पहुंचे और ऐसा कहा कि घरवाले भी रह गए परेशान

पटना। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग प्रेमी युगल फरार हो गए। लड़की के स्‍वजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद प्रेमी युगल थाने पहुंचा। दोनों ने शादी कर ली है।  इसके बाद दोनों के स्‍वजन भी पहुंच गए। समझौता की बात चलने लगी। लड़की हर हाल में प्रेमी पति के साथ रहने पर अड़ी रही।

बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी और घोसवरी थाना क्षेत्र के एक किशोर के बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।

इसी क्रम में एक दिन लड़की अपने बॉयफ्रैंड के साथ घर से भाग निकली। मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इधर लड़की के स्‍वजन ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी।

तब प्रेमी युगल ने थाने में सरेंडर कर दिया।  लड़की का कहना था कि वह किसी हाल में पति को नहीं छोड़ेगी।  लड़का और लड़की के स्‍वजन आपस में समझौता का प्रयास करते रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.