फ’र्जी दस्तावेज के बल पर जमीन मालिक को घर बनाने से रो’का, लू’ट व मा’रपीट कर तो’ड़ी दीवार

दरभंगा। फ’र्जी दस्तावेज के सहारे निजी भूमि के मालिक को घर बनाने से रो’क देने और दीवार को तो’ड़ने का मामला प्रकाश में आया है। वि’रोध करने पर भूमि पर दावा करने वाले लोग मा’रपीट कर भवन सामग्री लू’टकर ले गए। घ’टना बहादुरपुर थानाक्षेत्र के असगांव की है। बताया गया है कि यहां पुलिस के आदेश से पी’ड़ित सीताराम पासवान अपना घर बना रहे थे। बावजूद, इसके वि’रोधियों ने घ’टना को अंजाम दे दिया। पीड़ित का कहना है कि उनके वि’रोधी फ’र्जी कागजात लेकर उनकी भूमि पर दावा कर रहे हैं।

नए खतियान में अपना अंश जोड़ लिया है। इसको लेकर सर्वे कार्यालय से उन्हें सूचना अधिकार के तहत जो कागजात उपलब्ध कराए गए उसमें दावेदारों का कोई अधिकार नहीं दिखाया गया है। साथ ही उसके अंश से संबंधित खतियान को भी फ’र्जी बताया है।

इधर पीड़ित सीताराम ने शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि गांव के ही कन्हाई पासवान, सकिंद्र पासवान, सुलिंद्र पासवान उनकी पुश्तैनी भूमि से बेदखल करना चाहते हैं। वर्षों से बने घर को मरम्मत नहीं करने दे रहे हैं। बारिश व धूप में टूटे हुए घर में जिंदगी काटना मुश्किल हो गया है।

कहा है कि इससे पूर्व 2017 में घर बनाने की कोशिश की। लेकिन, उस दौरान भी सभी आ’रोपितों ने उन्हें मा’रपीट कर घायल कर दिया। इसे लेकर प्रा’थमिकी दर्ज है। इस बीच जून 2021 में एक बार फिर अपने टू’टे हुए घर की मरम्मत कराने की कोशिश की। लेकिन, इस बार भी पूर्व की तरह सभी ने ह’मला कर दिया।

इसमें परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की। इसमें तीन आ’रोपित अब भी फ’रार चल रहा है। घर बनाने के लिए च’क्कर काटते रहे। लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं हुए। बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह आइपीएस प्रशिक्षु ने घर बनाने को कहा। इस आश्वासन पर जब घर बनाने लगे तो आ’रोपित पक्ष फिर से ह’मला कर दिया।

इस दौरान उनकी पत्नी और बहन के साथ मा’रपीट कर मकान के दीवार को तो’ड़ दिया। भवन सामग्री, बांस आदि लू’टकर फ’रार हो गए। इधर, थानाध्यक्ष विक्रम सिहांग ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए सहायक दारोगा को घ’टना स्थल पर भेजा है। कहा है आगे की का’र्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading