मधुबनी में वज्रपात से तीन की मौ’त:जिले दो अलग-अलग जगहों पर गिरी आकाशीय बि’जली, दो बच्ची व एक युवक ने मौके पर ही तो’ड़ा द’म

मधुबनी जिला के मधेपुर थाना क्षेत्र में वज्रपात से दो लड़कियों की मौत हो गई। घटना मधेपुर पूर्वी पंचायत के रामचंद्रा गांव से दक्षिण उसराहा बधार में शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे घटित हुई। घटना उस समय होना बताया गया है जब तेज हवा के दौरान स्थानीय कुछ बच्चे कलम बाग में आम चुन रहे थे। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी के बीच वज्रपात हुई, जिसके चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत घटनास्थल पर हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल मधेपुर लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अंजूम हाशमी ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अस्पताल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंचल प्रशासन द्वारा पीएचसी पर शव का पोस्टमार्टम करवाने हेतु मृतिकाओं के परिजनों को कहा गया। लेकिन पोस्टमार्टम करवाने से परिजनों ने इंकार कर दिया।

मृत बच्चियों की पहचान रामचंद्रा गांव के वार्ड 2 निवासी राजेश यादव की 15 वर्षीय पुत्री अणु कुमारी एवं घुरन यादव की 12 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई। पीएचसी के चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने के बाद दोनों बच्चियों की शव को परिजनों ने बारी बारी से बाइक पर लेकर घर ले गए। दोनों मृतिकाओं के पिता कलकत्ता में मजदूरी किया करते हैं।

मृत दोनों बच्चियां अपने अपने परिवार में एक एक भाई तथा तीनतीन बहनों में मांझिल थीं अणु गांव के उमवि में आठवीं की छात्रा थीं और बबीता छठी की। घटना के बाद से रामचंद्रा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

वही फुलपरास थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव में शुक्रवार को बज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी सियाराम सदाय (24 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने बहन के घर सिजीलिया गांव आया था।

जहां शुक्रवार अपराह्न गरजते बादल के साथ हुई झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली चमकते देखकर वह बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद उनके रिश्तेदारों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गया। परन्तु परीक्षण बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading