बगहा। पठखौली ओपी के नरईपुर मोहल्ले में गर्दन रे’त कर ह’त्या मामले में हि’रासत में लिए गए आ’रोपी को शनिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
बगहा अंचल के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि ह’त्यारोपी नाबालिग है। इसलिए उसे पुलिस अभिरक्षा में बाल सुधार गृह मोतिहारी भेजा गया है।
यहां बता दें कि गुरुवार की रात मोबाइल को लेकर हुए वि’वाद में आ’रोपी अपने दोस्त साहिल अंसारी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था और ह’त्या कर दी थी।
दोनों में आनलाइन गेम से दोस्ती हुई थी। बताया जाता है कि मृ’तक साहिल का घर नरईपुर पोखरा के पास है। वहीं, पोखरा के किनारे आ’रोपी का तबेला है। वहीं दोनों मिलते थे।
हालांकि, आ’रोपी इस साल मैट्रिक में पढ़ाई कर रहा है। जबकि साहिल इस साल नौवीं में एडमिशन कराया था। दोनों की उम्र साल का गैप था।
इसके बावजूद आनलाइन गेम से दोनों की दोस्ती हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि दोनों पोखरा पर बैठकर अक्सर गेम खेलते थे। वहीं, सभी साथ में क्रिकेट भी खेलते थे।
