MUZAFFARPUR : ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत; 10 की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार सुबह एक ब्रेड फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 4 कर्मचारी अभी लापता हैं। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम रेस्क्यू कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित ब्रेड फैक्ट्री में जब आग लगी उस समय गेट बंद था। ऐसे में काफी कर्मचारी अंदर ही फंस गए। जब तक गेट को खोला गया, तब तक 10 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए।

लापता कर्मचारियों की तलाश जारी
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि लापता कर्मियों की तलाश की जा रही है। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.