सारण। बिहार में रविवार को अलग अलग हा’दसे में कई लोगों की मौ’त हो गई। औरंगाबाद, शेखपुरा, कटिहार, जमुई समेत अन्य जिलों में अलग अलग हादसे हुए। सारण में भी रविवार को नदी में नाव डू’बने की वजह से तीन लोगों की मौ’त हो गई।
खबर के मुताबिक जिले के मकेर में गंडक नदी में नाव के डू’बने से तीन लोगों की मौ’त हो गई है। सभी लोग नाव से तरबूज तोड़ने के लिए नदी उस पार गए थे। वहां से नाव से लौट रहे थे तभी घ’टना घटी है।

म’रने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पांच लोग नाव पर सवार थे जिनमें से दो लोग तै’रकर बाहर आ गए जबकि तीन लोगों के पानी में डू’बने से मौ’त हो गई जिसके बाद घर में को’हराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मकेर थाना क्षेत्र के लगूनिया गांव निवासी भरत राय के घर में शादी थी। उस शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके यहां अतिथि घर पहुंचे हुए है। रविवार को उनके पुत्र की बारात विदा होकर घर लौटी थी।
दुल्हन को घर पर उतारने की रस्म पूरी होने के बाद मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी मिट्ठू राय के 22 वर्षीय पुत्र संजीत राय, गरखा थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विजय राय एवं उनके पुत्र 12 वर्षीय रितिक दो स्थानीय लोगों के साथ तरबूज की तलाश में नदी किनारे पहुंचे। बताया जाता है कि नदी की तरफ तरबूज न देखकर एक छोटी नाव को लेकर वे लोग नदी उस पार दियारा में चले गए।
वहां से तरबूज लेकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच नदी में नाव डूब गई। नाव पर पांच लोग सवार थे। उनमें से दो लोग जो स्थानीय थे वह तैर कर अपनी जा’न बचा लिए लेकिन संजीत राय, विजय राय एवं उनके पुत्र पानी में डूब गए। इस घ’टना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग नदी किनारे पहुंचे और उन लोगों की खोजबीन में लग गए। समाचार प्रेषण तक तीनों डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर तीनों को ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू कर दी है।
