रिंग सेरेमनी के बाद भी शादी से मुकर गया दूल्हा, कार की चाहत में थाने तक पहुंची बात

वैशाली। जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव में लड़की की शादी के लिए बात तय होने के बाद रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी की गई। लड़की के पिता का आरोप है कि इस दौरान उपहार में शादी की सभी सामग्री समेत तीन लाख रुपये लड़की के पिता ने लड़के एवं उसके स्वजनों को दिया।

इसके बावजूद लड़का पक्ष के स्तर पर शादी से इंकार करने एवं दहेज में कार देने पर शादी करने की बात कही। लड़की पक्ष के इंकार करने पर लड़की वाले को दरवाजा पर से भगा दिया।

इसके बाद लड़की के पिता ने पातेपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस लड़की के पिता द्वारा दिये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में लड़की के पिता महुआ थाना क्षेत्र के भगवतपुर तरौरा गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ संतोष कुमार द्वारा पातेपुर थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह के पुत्र रवि रौशन के साथ तय की थी।

बीते पिछले साल 10 जुलाई को लड़का-लड़की का रिंग सेरेमनी भी सम्पन्न हो गया था। वहीं 11 जुलाई को लड़की पक्ष के स्तर पर लड़के के तिलक समारोह में लड़की को दिए जाने वाले उपहार सामग्री के साथ तीन लाख रुपये नगद भी लड़के के पिता को दिया गया था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.