सीडीपीओ परीक्षा में छाए तीन चौधरी, सवाल देख परीक्षार्थियों का चकराया सिर

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से रविवार को संपन्न हुई सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) की परीक्षा में बिहार के तीन चौधरी छाए रहे। दरअसल, बीपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में 128 वां सवाल था कि बिहार का पंचायती राज मंत्री कौन हैं? जवाब देने के लिए अभ्यर्थियों को पांच विकल्प दिए गए थे।

पहले आप्शन के तौर पर पंचायती राज विभाग के पूर्व प्रधान सचिव रहे अरविंद कुमार चौधरी का नाम था। दूसरा नाम पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का था। तीसरा विकल्प पंचायती राज विभाग के निदेशक रंजीत कुमार सिंह के रूप में था।

चौथा नाम शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का तो पांचवां विकल्प इनमें से कोई नहीं दिया गया था। एक सवाल में तीन चौधरी आने से बीपीएससी ने अभ्यार्थी खूब उलझे। इस प्रश्न का सही उत्तर सम्राट चौधरी था।

बता दें कि रविवार को सीडीपीओ के पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य ज्ञान की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 12 बजे से 2 बजे तक 21 जिला मुख्यालयों में ली गई। इसके पहले बीपीएससी 67वीं के पेपर लीक होने के बाद रविवार को सीडीपीओ परीक्षा में काफी सावधानी बरती गई।

आयोग ने परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र के सील पैकेट रखे जाने वाले कक्ष की सीसीटीवी और वेब कैमरे से निगरानी सुनिश्चित की। कड़ी निगरानी में एग्जाम शांतिपूर्व संपन्न हुआ।

बता दें कि रविवार को सीडीपीओ के पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य ज्ञान की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 12 बजे से 2 बजे तक 21 जिला मुख्यालयों में ली गई। इसके पहले बीपीएससी 67वीं के पेपर लीक होने के बाद रविवार को सीडीपीओ परीक्षा में काफी सावधानी बरती गई। आयोग ने परीक्षा केन्द्रों में प्रश्नपत्र के सील पैकेट रखे जाने वाले कक्ष की सीसीटीवी और वेब कैमरे से निगरानी सुनिश्चित की। कड़ी निगरानी में एग्जाम शांतिपूर्व संपन्न हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.