मुजफ्फरपुर : महाराणा प्रताप की गौरव गाथा का बच्चों ने किया बखान

मुजफ्फरपुर : उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर के बच्चों ने सुरक्षित शनिवार के तहत महाराणा प्रताप की गौरव गाथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने अभिनय के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबको भाव-विभोर कर दिया।

उन्होंने महाराणा प्रताप के जन्म से लेकर मेवाड़ के प्रति उनकी समर्पण भावना, हल्दीघाटी का युद्ध, उनका घोड़ा चेतक, हाथी रामप्रसाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं शिक्षकों व बच्चों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। वहीं चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को गर्मी छुट्टी के बाद सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ.सतीश कुमार साथी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.