सुपौल सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे पंचायत के मरीचा गांव के पास कोसी नदी में आज अहले सुबह मगरमच्छ मिला है। जिसे वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल आज मरीचा गांव के कुछ ग्रामीणों ने कोसी नदी के किनारे मगरमच्छ को देखा।

इसके बाद वहां मगरमच्छ देखने वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद मगरमच्छ मिलने की सूचना ग्रामीणों सहित स्थानीय जिप सदस्य परवेज नैयर के द्वारा तुरंत ही वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मरीचा गांव पहुंचकर काफी जद्दोजहद के बाद मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बाबत वन विभाग के रेंजर अरुण गुप्ता ने बताया की करीब पांच फीट का मगरमच्छ है,

जिसे मछुवारा द्वारा पकड़ कर दलदल में फंसा दिया गया था, जिसे वन विभाग द्वारा सही सलामत दलदल से निकालकर कोशी के मुख्य नदी में छोड़ दिया गया है।

