बुद्ध पूर्णिमा पर राज्‍यपाल ने दीं शुभकामनाएं, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव ने दिया दिया संदेश

पटना। भगवान बुद्ध का अवतरण दिवस बुद्ध पूर्णिमा आज पूरे बिहार में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बोधगया के महाबोधि मंदिर सहित तमाम मंदिरों और मठों, पटना जंक्‍शन के सामने स्थित बुद्ध स्‍मृति पार्क में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

वैशाली और राजगीर जिलों में भी भी भगवान बुद्ध से जुड़े स्‍थलों पर विशेष आयोजन हो रहे हैं। इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देश-प्रदेश वासियों को शुभकामना दी है।

राज्यपाल ने कहा है कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा और शांति के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। हम सब बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता का संकल्प लें। विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए भगवान बुद्ध को अहिंसा, करुणा और सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध का अङ्क्षहसा का मार्ग प्रसांगिक बना हुआ है और सदा रहेगा। बुद्ध के मध्यम मार्ग को अपना कर ही विश्व में बढ़ते भेद-भाव एवं नफरत को समाप्त कर सकेंगे।

 

मेलजोल एवं भाईचारा के रिश्ते को मजबूत करेंगे। कोरोना खत्म होने पर इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बोधगया आए हैं। सबका भव्य स्वागत करें और प्रार्थना करें कि प्राकृतिक आपदाओं से भगवान हमारी रक्षा करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके जीवन-दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अङ्क्षहसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading