युवक ने प्रेमिका पर की फा’यरिंग, दूसरी यु’वती को ल’गी:पटना में 4 दिन पहले हुई शादी से नाराज प्रेमी ने बीच सड़क चलाई गो’ली

पटना के दानापुर में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर गोलियां चला दी। इसमें प्रेमिका तो किसी तरह बच गई, लेकिन गोली दूसरी लड़की को पैर में लगी और वह घायल हो गई। घायल युवती का इलाज PMCH में चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दानापुर दियारा निवासी मुकेश कुमार दानापुर की लड़की से कई वर्षों से प्यार करता था। 4 दिन पहले प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई। इसे लेकर मुकेश काफी गुस्से में रह रहा था।

रविवार को लड़की अपने ससुराल से मायके दानापुर पहुंची थी। देर शाम वह अपनी बहन के साथ मार्केटिंग करने नासरीगंज बाजार गई। इसकी सूचना किसी तरह मुकेश को लग गई। गुस्से से आग बबूला मुकेश अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाने लगा।

जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उस पर गोलियां चला दी। गोली चलते ही प्रेमिका वहां से भाग गई। तभी गोली वहां से गुजर रही एक युवती नेहा कुमारी के पैर में लगी और वह घायल हो गई। इस बीच मुकेश अपनी गाड़ी से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नेहा कुमारी को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि नेहा के पैर में गोली लगी है। प्रेम-प्रसंग में नाकाम होने पर मुकेश ने गोली चलाई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.