IGIMS में सेंट्रल लाइब्रेरी का फॉल्स सीलिंग गिरा, छात्रा घा’यल:बुद्ध पूर्णिमा की छुट्‌टी के कारण नहीं थे ज्यादा छात्र, विद्यार्थियों का आरोप- एडमिनिस्ट्रेशन कर रहा लापरवाही

पटना स्थित IGIMS (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) की सेंट्रल लाइब्रेरी में आज सुबह बड़ी घटना होने से बच गई। सोमवार की सुबह लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों के उपर फॉल्स सीलिंग गिर गई। मौके पर मौजूद कई छात्र घायल होने से बाल-बाल बचे। इस दौरान बचकर भागने के क्रम में एक छात्रा के पैर में चोट लग गई और घायल हो गई। जिसे प्रारंभिक उपचार के पश्चात हॉस्टल भेज दिया गया।

सेंट्रल लाइब्रेरी में IGIMS के सभी जूनियर और सीनियर डॉक्टर के अलावा सभी नर्स और प्रोफेसर पढ़ने आते है। प्रतिदिन औसतन इस लाइब्रेरी में 200 लोग एक साथ बैठकर पढ़ाई करते है।

लेकिन आज बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होने की वजह से लाइब्रेरी में कम लोग थे। इसकी वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। फॉल्स सिलींग गिरने के बाद सारे किताबों को बच्चो ने बरामदे पर सही सलामत लाकर रखा।

एक छात्र ने बताया कि हमलोग यहां पढ़ने आते हैं। लेकिन हमारे जान को इस तरह खतरा रहेगा की अचानक से कभी भी सीलिंग गिर जाए तो इस डर से हमलोग की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। कुछ दिनों पहले भी MBBS के हॉस्टल में छत गिरा था जहा हमारे कई साथी बाल बाल बचे थे। लेकिन IGIMS ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

छात्र ने बताया, हमलोग ने इस चीज को लेकर एडमिनिस्ट्रेशन से कई बार शिकायत भी की है। लेकिन इस पर कोई करवाई कोई जांच नही हुई है। ये एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही है। अब हमलोग पढ़ाई करे या इनके खिलाफ प्रोटेस्ट करे। छात्र ने कहा कि नीट में 600 से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र को ही IGIMS में नामांकन होता है। बिहार का टॉप कॉलेज होने के बावजूद यहां की व्यवस्था बिलकुल भी ठीक नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading