
SHEOHAR : शिवहर ताजपुर पंचायत पहुँचे डीडीसी, ताजपुर वार्ड नंबर 8 महादलित टोला में गरीब व असहाय आठ सौ लोगो को पहले खाना खिलाये। फिर महादलितो के बीच कंबल वितरण किया डीडीसी वारिस खान ने। मौकेपर ताजपुर मुखिया चंदन सिंह, ताजपुर पैक्स अध्यक्ष विरेश कुमार सिंह व कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सरपंच मुकेश कुमार सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव उपमुखिया प्रमोद राय, वार्ड सदस्य नवलकिशोर सिंह, नथूनी चौधरी मुर्ती कार, प्रभात कुमार सुमन ,अमरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों ताजपुर ग्रामवासी मौजूद थे।
