MOTIHARI : समाज कल्याण समिति द्बारा कम्बल वितरण

MOTIHARI/RAMGARHWA : रामगढ़वा समीप रक्सौल-प्रखंड के शीतलपुर गांव में रविवार को समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में संस्थापक प्रमेश पटेल की निगरानी व संयोजक कमरुल हसन उर्फ शाहीजी की अध्यक्षता में जरूरतमंद गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।इस मौके पर गठित समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग से गरीबों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षक मो.सैफुल्लाह ने कहा कि दीन-हीन व शोषित-पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कुछ नही है।इसके लिए साधन-संपन्न लोगों को आगे आने की जरूरत है जिनके प्रयास से पीड़ित मानवता को बचाया जा सकता है।

इस आयोजन कर्ता समिति के संस्थापक प्रमेश पटेल ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों व पीड़ित मानवता को दुखों से भरसक उबारने के लिए समिति संकल्पित है।इसके लिए जन सहयोग की अपेक्षा है, जबकि संयोजक कमरुल हसन उर्फ शाहीजी ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम जनपेक्षा पर खरा उतरे। मौके पर इस कार्यक्रम में  अब्दुल्लाह, ई.असरफ अली आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading