
MOTIHARI : आज ढाका उच्च विद्यालय में ढाका फैन क्लब के द्वारा छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें वर्ग अष्टम एवंम नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।जिसमे ढाका प्रखंड के अलग अलग शिक्षण संस्थाओं से लगभग 700 से अधिक बच्चों की उपस्थिति थी। जिसमे टॉप 50 विद्यार्थियों का चयन कर सत्र 2019-2020 में उनके पूरे साल का ट्यूशन या कोचिंग-फी तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 300 रु अलग से ढाका फैन क्लब द्वारा दिया जाएगा। वही इस परीक्षा का परिणाम नए साल में गणतंत्र-दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को घोषित किया जाएगा।

परीक्षा के दौरान सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह जी का आगमन हुआ और उन्होंने सभी परीक्षा हॉल में घूम कर परीक्षा के विधि व्यवस्था का मुआयना किया।और ढाका फैन क्लब के इस अनोखी पहल की सराहना भी की।परीक्षा को सफल बनाने में ढाका फैन क्लब के सैकड़ो सदस्यों की अहम भूमिका रही।
