मुजफ्फरपुर : शहर की बदहाल स्थिति को लेकर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने 19 मई को शहर बंद की घोषणा की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर विधायक ने तय तिथि को दोपहर एक बजे तक बंदी में सभी व्यवसायिक व अन्य संगठन से सहयोग करने की अपील की है।
साथ ही शहर की ब’दहाल स्थिति के पीछे नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया है। बताया कि शहर में चारों तरफ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। दो लोगों की मौ’त हो चुकी है। इस मामले में दो’षी के ऊपर ह’त्या का मु’कदमा दर्ज कर का’र्रवाई होनी चाहिए।
नगर आयुक्त पर आ’रोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि वह राजनीति कर रहे है। नगर निगम में पक्ष व विपक्ष में ट’कराव करा रहे है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पटना जाकर आंदोलन करेंगे।
वहीं नाला उड़ाही के मामले को उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति के बगैर करोड़ों का भुगतान हो गया। नगर निगम बोर्ड व सशक्त स्थायी समिति के निर्णय को नहीं मान रहे है।
वार्डों में पेयजल आपूर्ति की योजना में अ’नियमितता हुई, गाड़ियों के डीजल-पेट्रोल, निगम में सफाई उपकरण व गाड़ी खरीद आदि मामलों की विजिलेंस जां’च होनी चाहिए। पिछले 15 साल के कार्यकाल में जितनी गलियों का निर्माण हुआ, उसे पाइप लाइन बिछाने के नाम पर तोड़ दिया।

