मुजफ्फरपुर : चौतरफा जाम से चरमराई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, रामदयालु नगर हाईवे घंटो जाम

शहर में चौतरफा जाम लगने से लोगों को आयदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एकतरफ जहां लोग इस चिलचिलाती धुप से खुद को बचते-बचाते फिर रहे हैं वही दूसरी तरफ गाड़ियों की लम्बी-लम्बी कतारों में घंटो धुप में तप रहे है। आज सोमवार को शहर के रामदयालु नगर स्थित हाईवे घंटो जाम रहा। जहां बेतरतीब तरीके से एक कार लगा देने से यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते कुछ ही समय में वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग परेशान रहे।

शहर में जाम अब सबके लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। लेकिन, इसकी वजह पुलिस-प्रशासनिक अव्यवस्था के साथ-साथ कहीं न कहीं वाे सब भी हैं जाे इसे झेलते हैं। इनका निदान भी स्मार्ट सिटी की प्रमुख चुनाैतियाें में एक है। शहर के प्रमुख इलाकाें में व चाैराहाें पर भी बड़े-बड़े व्यवसायियाें ने दुकानें फैला रखी हैं, ताे ठेले-खाेमचे वाले आधी – आधी  सड़काें तक जमे रहते हैं।

इतना ही नहीं, कई इलाकाें में ताे झाेपड़ियां बना लिए जाने से सड़काें की चाैड़ाई आधी हाे गई है। माेतीझील, जवाहरलाल राेड, सूतापट्टी, सरैयागंज, कंपनीबाग, पक्की सराय, अघाेरिया बाजार, क्लब राेड मिठनपुरा समेत अधिकतर प्रमुख इलाकाें में यही हाल है।

स्मार्ट सिटी की इन सड़काें के किनारे 4-5 फीट में स्थाई दुकानाें में खरीदारी के लिए आनेवाले लाेगाें के वाहनाें की अवैध पार्किंग रहती है, ताे 3-4 फीट में ठेला व फुटपाथी दुकानाें का कब्जा रहता है।फुटपाथी दुकानदारों ने रोड पर अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन, इन्हें स्थायी ठिकाना दिलाने की ठाेस पहल नहीं हुई। वेंडिंग जाेन सिर्फ चिह्नित हुआ उस पर काम नहीं हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading