महाराष्ट्र में राजनीति का गिरता स्तर:BJP प्रवक्ता ने शरद पवार के लिए की आ’पत्तिजनक टिप्पणी, NCP कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

महाराष्ट्र में राजनीति का स्तर दिनों-दिन आक्रामक होता जा रहा है। NCP चीफ शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को BJP के स्टेट लेवल के प्रवक्ता की पिटाई कर दी। महाराष्ट्र में BJP के प्रवक्ता विनायक आंबेकर का आरोप है कि कुछ लोग उनके ऑफिस में घुसे और धमकाने के बाद उनके साथ मारपीट की है। आंबेकर की शिकायत पर 4 NCP कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस तो दर्ज हो गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पाटिल ने कहा- NCP के गुंडों से तुरंत निपटना चाहिए
महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी के प्रवक्ता आंबेकर के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। पाटिल ने थप्पड़ मारने वाला वीडियो पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र प्रदेश BJP के प्रवक्ता विनायक आंबेकर पर NCP के गुंडों ने हमला किया है और BJP की ओर से मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इन NCP गुंडों से तुरंत निपटा जाना चाहिए!”

वीडियो में थप्पड़ मारते दिखा NCP कार्यकर्ता
जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ लोगों को BJP नेता विनायक आंबेकर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। वे कुर्सी पर बैठे हैं और अपने फोन को दिखा कुछ बताने का प्रयास कर रहे हैं। इतने में एक शख्स उन्हें तमाचा जड़ देता है। वह NCP का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

मराठी एक्ट्रेस पर भी काली स्याही और अंडे फेंके गए
शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले और एक छात्र निखिल भामरे को शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र की एक अदालत ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। चितले को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, जबकि भामरे को नासिक में गिरफ्तार किया गया था। चितले पर मानहानि और लोगों के वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद केतकी पर NCP कार्यकर्ताओं ने काली स्याही और अंडे फेके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading