राज्‍यसभा के लिए जदयू ने अनिल हेगड़े को बनाया उम्‍मीदवार, जार्ज फर्नाडीस के रहे हैं करीबी

पटना। महेंद्र प्रसाद यानी किंग महेंद्र (King Mahendra) के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव (Rajyasabha By Election 2022) के लिए अनिल हेगड़े जदयू के उम्मीदवार (JDU Candidate Anil Hegde) होंगे। संभावना यह है कि वह निर्विरोध चुने जाएंगे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (JDU President Rajeev Ranjan Singh alias Lalan Singh) ने अनिल हेगड़े की उम्मीदवारी की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी।

जार्ज फर्नांडिस (George Fernandes) के सहयोगी रहे अनिल हेगड़े कर्नाटक के रहने वाले हैैं और लंबी अवधि से जदयू में है। वर्तमान में वह जदयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी हैैं। अनिल हेगड़े किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहे हैैं। लंबी अवधि से वह जदयू के संगठन का काम देख रहे हैैं।

जदयू नेतृत्व ने आरंभ से ही तय किया हुआ था कि दो वर्षों के लिए राज्यसभा की उसकी जो सीट रिक्त हुई है उस पर वह पार्टी के किसी पुराने कार्यकर्ता या पदाधिकारी को भेजेगा। किसी बड़े नाम पर विचार नहीं होगा। यह संदेश जाना चाहिए कि पार्टी के लिए मनोयोग से काम करने वाले को भी पार्टी महत्व देती है।

इसके अतिरिक्त अनिल हेगड़े का नाम किसी भी तरह के विवाद या गुट से जुड़ा हुआ नहीं है। अनिल हेगड़े का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading