उपभोक्ताओं को सरकार ने दिया “NEW YEAR” तोहफा, रसोई गैस की कीमतों में कटौती, अब इतने का पड़ेगा एक सिलेंडर…

ईंधन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दिया है. सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है. एलपीजी सिलेंडर के दामों में सोमवार को 5.91 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी. महीने भर के अंदर यह दूसरा मौका है जब कीमत में कटौती की गई है. देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज आधी रात के बाद से 494.99 रुपये हो जाएगी, फिलहाल इसकी लागत 500.90 रुपये प्रति सिलेंडर है. इस महीने यह लगातार दूसरा मौका है जब एलपीजी के भाव कम हुए है.

इससे पहले, एक दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी थी. आपको बता दें कि जून से लगातार छह महीने तक इसके दाम बढ़े थे. आईओसी ने कहा कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत कम होने तथा अमेरिकी डालर-रुपया विनिमय दर की मजबूती के चलते विपणन कंपनियों के लिए इस ईंधन के दाम में कमी की गुंजाइश बनी है. इस कटौती के बाद 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 689 रुपये होगी. इससे पहले, एक दिसंबर को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 133 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी थी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.