पटना। यह सरकार का रसोई गैस के ग्राहकों को नए साल का तोहफा है। नए साल के पहले दिन से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 123 रुपये, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 194 रुपये कम हो गई है। इसकी घोषणा सोमवार को सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों ने की। इससे रसोई गैस उपभोक्ताओं में खुशी देखी जा रही है।
अब 783 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर
इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) की ओर से कहा गया कि 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 783 रुपये होगी। दिसंबर में इसकी कीमत 906 रुपये थी। इसमें 123 रुपये की राहत मिली है।

1388 रुपये हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम
19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 194 रुपये घटकर 1388 रुपये हो गई है। दिसंबर में इसकी कीमत 1582 रुपये थी। जनवरी महीने में प्रति सिलेंडर 279.24 रुपये रसोई गैस सब्सिडी मिलेगी। फिलहाल यह 396.22 रुपये है। रसोई गैस की कीमत घटने की वजह से इसमें भी 116.97 रुपये की कमी आई है।
सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी कमी
सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 5.91 रुपये घटा दी गई है। एक महीने के भीतर इसकी कीमत दूसरी बार घटाई गई है।