5 लाख द’हेज मांगने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी:वरमाला से पहले दूल्हे के पिता ने की थी मांग, दोनों पक्षों में जमकर चली कुर्सियां

झारखंड के रांची से बहादुर बेटी की खबर सामने आई है। यहां एक शादी का माहौल उस वक्त बदल गया जब लड़के वालों ने शादी के कुछ देर पहले 5 लाख रुपये दहेज के लिए लड़की के पिता को बोला। लड़की के परिवार वालों के पास उस वक्त इतने रुपए नहीं थे कि वे लड़की के परिवार वालों को दे सकें। जब लड़की को इस बात का पता लगा तो उसने गुस्से में शादी से साफ इनकार कर दिया। लड़की के इनकार करने पर बात इतनी बढ़ गई कि पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।

लड़के वालो ने दहेज में इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा सोने की चैन, अंगूठी और पांच लाख रुपये नकद देने की मांग रख दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

दहेज को लेकर लड़की ने तोड़ी शादी
यह मामला महावीर चौक के एक बैंक्वेट हॉल का है। बारात कांटाटोली घोष पाड़ा से आई थी। सब कुछ तय अनुसार चल रहा था लेकिन जब लड़के वाले ने 5 लाख रुपए और सोने की डिमांड की तो बात बिगड़ गई। जबकि दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों को पहले ही दहेज के रूप में 2.51 लाख रुपए के अलावा सोने की अंगूठी, चेन, एक स्कूटी और अन्य दहेज के सामान दिए हैं।

दूल्हे ने दुल्हन को जबरदस्ती सिंदूर लगाने की कोशिश
जब लड़के के पिता ने पैसे देने से मना किया तो लड़के के पिता ने अपने बेटे से शादी करवाने से मना कर दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और बहस बाजी हुई। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक कर मारने लगे। इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन को जबरदस्ती पकड़कर सिंदूर लगाने की कोशिश की। यह देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को हटाया।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सुचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को रोका। तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया था इसलिए बारात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा। इस मामले को लेकर दुल्हन पक्ष ने कोतवाली में FIR दर्ज करवाया है।

यूपी में भी दुल्हन ने किया शादी से इनकार
यूपी के अमरोहा में दहेज को लेकर लड़का और लड़का पक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद लड़के के ममेरे भाई को थाने में बंद करा दिया गया। इधर दूल्हे ने बारात लाने से पहले ससुराल फोन करके बारात लाने से पहले दूल्हे ने लड़की वालों के सामने शर्त रख दी की दूल्हे के भाई को पहले थाने से छुड़वाओ। इसके बाद फिर दुल्हन ने किया शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन ने घर वालों से मारपीट के बाद शादी को किया मना
यह मामला यूपी के अमरोहा जिले से सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कई जोड़ों की शादी कराई जा रही थी। हालांकि इससे पहले एक जोड़े की दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। इसके बाद घर वालों की बेइज्जती पर गुस्सा कर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दहेज की मांग को लेकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
एक और मामला संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर रिश्ते की रस्म निभाने आए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक और उसके परिजनों ने दहेज में इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा सोने की चैन, अंगूठी और पांच लाख रुपये नकद देने की मांग रख दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता, भाई और बहनोई की पिटाई कर दी। तीनों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और लड़की ने शादी से साफ मना कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading