महिला वकील की पि’टाई का Video:संपत्ति वि’वाद के कारण पड़ोसी ने महिला को पी’टा, किसी ने नहीं की मदद

कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक महिला वकील को पीटने का मामला सामने आया है। घटना पिछले शनिवार दोपहर की है, जहां विनायक नगर इलाके में सर्कल रोड पर महनतेश नाम के एक व्यक्ति ने सरेआम एक महिला की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महनतेश महिला का पड़ोसी है और बगलकोट की हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में फोटोग्राफी का काम करता है।

वहीं, पीड़ित महिला का नाम संगीता शिक्केरी है जो एक पेशे से एक वकील है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है।

शख्स ने महिला के पेट पर मारी लात
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महनतेश महिला वकील को पहले थप्पड़ मारता है। इसके बाद महिला के पेट लात मारता है। पेट पर लात पड़ने के बाद महिला अनबैलेंस्ड हो जाती है।

जब महिला वहां मौजूद कुर्सी उठाकर उसे मारने की कोशिश करती है तो आरोपी उसे फिर से लात मारता है। इसके बाद वह महिला वहीं गिर जाती है। इस दौरान संगीता का पति मदद के लिए चिल्ला रहा है, लेकिन लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं।

संपत्ति विवाद बनी वजह
शुरुआती जांच में संगीता और महनतेश के बीच एक संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसको लेकर कई दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। यही वजह है कि बीते दिन महनतेश ने संगीता और उसके पति पर हमला कर दिया। फिलहाल संगीता और उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading