पटना के गर्दनीबाग में नाबालिग लड़की को घर में अकेले छोड़कर जाना परिवार के लिए भारी पड़ा। परिवार की गैरमौजूदगी में घर के अंदर बड़ा कांड हो गया।

इसका पता तब चला जब थोड़ी ही देर बाद घर के लोग लौटकर आए। घर आने पर पता चला कि उनकी गैरमौजूदगी में एक युवक वहां आ चुका है। पूरा मामला जानकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घर वालों ने युवक को दबोच लिया और उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे अकेला पाकर घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इस बीच परिवार के लोगों ने आकर उसे पकड़ लिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे स्वजन को सौंप दिया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ के संदीप नगर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।
