पटना के शाहपुर में उपसरपंच के पुत्र की हत्या के विरोध में सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर पड़े। गुस्साए लोगों ने मनेर दीघा मार्ग को टायर ट्यूब जलाकर जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

बताते चलें कि दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के पतलापुर गांव में अपराधियों ने उपसरपंच के पुत्र रूपेश कुमार को 10 दिन (5 मई 2022) पूर्व गोली गोलियों से भून डाला था। इलाज के दौरान सोमवार की उसकी मौत हो गई। रुपेश की हत्या की मौत की खबर सुनते हैं ग्रामीण उग्र हो गए और रुपेश के शव को बीच सड़क पर रखकर मनेर दीघा मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व से ही गांव के कुछ लोगों द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर बार-बार धमकी दे रहे थे। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत शाहपुर थाने से की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर शाहपुर थाना उस वक्त त्वरित कार्यवाही की होती तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

इस मामले को लेकर दानापुर एएसपी अभिनव घिमन ने बताया कि रूपेश हत्याकांड में 9 लोगों को नामजद किया गया था जिसमें 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बाकी अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि घर एवं गांव वालों के सुरक्षा के लिए पतलापुर गांव में 1- 4 का फोर्स लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सड़क जाम कर रहे लोगों से उन्होंने आग्रह किया कि पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।
